Search This Blog

Friday, 14 September 2012

तिलक क्यों लगाना चाहिए ?

तिलक क्यों लगाना चाहिए ?

तिलक क्यों लगाना चाहिए ?

भारतीय संस्कृति में प्रत्येक मनुष्य अपने धर्म को बड़े विस्वास एवं आस्था के साथ निभाता है! हिन्दू पूजा करते समय या कहीं जाते समय अवस्य तिलक लगता है! महिलाये भी सुहाग के प्रतीक चिन्ह हेतु तिलक लगाती है! महिलाये लाल तिलक ही लगाती है क्योकि पति जाते समय उस तिलक को देखकर जाता है, जो सूर्य की लालिमा का प्रतीक होता है,एवं तिलक को देखकर पति को ये प्रेरणा मिलती है कि आज का दिन सूर्य कि लालिमा जैसा ( सुखमय ) रहें! एवं हर मांगलिक कार्य,शादी-विवाह,धार्मिक आयोजन,सामाजिक आयोजन में व्यक्ति तिलक लगाकर जाता है !
किसी आयोजन में आने वाले व्यक्ति का स्वागत-सत्कार हम तिलक लगाकर ही करते है! विशेषकर शादी-विवाह में बहन-बेटी या सुहागन आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का स्वागत तिलक लगाकर करती है! विशेषकर यह प्रथा मध्यप्रदेश में मालवा एवं निमाड़ में यह प्रथा आज भी है!

तिलक मस्तक पर दोनों भौंहों के बीच नासिका के ऊपर प्रारंभिक स्थल पर लगाए जाते हैं जो हमारे चिंतन-मनन का स्थान है- यह चेतन-अवचेतन अवस्था में भी जागृत एवं सक्रिय रहता है, इसे आज्ञा-चक्र भी कहते हैं।

पारिवारिक शांति एवं सुख सुबिधा के उपाय

पारिवारिक शांति एवं सुख सुबिधा के उपाय

पारिवारिक शांति एवं सुख सुबिधा के उपाय --> प्रत्येक व्यक्ति को सुखमय जीवन जीने की हरपल कामना रहती है! इस कामना को पूर्ण करने

के लिए मनुष्य नाना प्रकार के उपाय करता है,कई बार तो अपने जीवन से निराश हो जाता है एवं ज्योतिषियों के पास जाता है,अथवा तंत्र-मंत्र
के चक्कर में आकर अपना जीवन बर्वाद कर लेते है! अपने जीवन को सुखमय बनाने के लिए हर दिन व्यक्ति घर से निकलते समय ये सरल उपाय कर सकता है--------
सोमवार -> इस दिन  लाइनिंग या चौकड़ी ( चेक्स ) वाला वस्त्र  पहने एवं कांच में अपना चेहरा देखकर घर से निकले!!       
मंगलवार---> मंगलवार के दिन लाल या गुलाबी वस्त्र पहने एवं घर से  गुड खाकर निकले !
बुधवार--. बुधवार के दिन पीला वस्त्र पहने एवं घर से धनिया खाकर निकले !
गुरुवार--> गुरुवार के दिन सफ़ेद वस्त्र पहने एवं घर से जीरा खाकर निकले!
शुक्रवार--> शुक्रवार के दिन सफेद या हल्का पीला वस्त्र पहने एवं घर से दही खाकर निकले!
शनिवार--> शनिवार के दिन काला वस्त्र पहने एवं घर से अदरक खाकर निकले!
रविवार--> रविवार के दिन नीला वस्त्र पहने एवं घर से पान या घी खाकर निकले !
उपरोक्त उपाय के साथ-साथ अपने गुरु,कुलदेव एवं इष्टदेव का स्मरण करके घर से निकले आपके कार्य अवश्य पूर्ण होंगे!

Tuesday, 4 September 2012

सितम्बर २०१२ ज्योतिष की नजर से -->
 
सितम्बर में ग्रहों का राशियों पर परिभ्रमण एवं उनका प्रकृति पर प्रभाव क्या होता है,जानिये!
सूर्य का परिभ्रमण पूर्व के देशो में सुख प्रदान करेगा,दक्षिन एवं पश्चिम के देशो में घटना- दुर्घटना बनी रहेगी,उत्तर के देशो में युध्द का भय बना रहेगा! मंगल के तुला राशि पर परिभ्रमण से सभी धान्य महंगे होंगे,एवं उड़द,मुंग,सूत,कपास आदि वस्तु विशेष महंगी होंगे ! बुध के परिभ्रमण से धन्यो के भाव में स्थितरता आएगी,शुक्र के परिभ्रमण से धान्यो के सस्ते होने की संभावना है,शनि के कारण देश में राजनैतिक लोगो पर विपत्ति आएगी,१८ सितम्बर को सूर्य का राशि परिवर्तन करके कन्या राशि में भ्रमण करने से दक्षिन क देशो में सुख आएगा,पश्चिम एवं उत्तर के देशो में अशांति,पीड़ा रहेगी! पूर्व के देशो में संकट का वातावरण रहेगा! १५ सितम्बर को बुध का सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करने से सोने एवं शक्कर के व्यापारियों
को लाभ मिलेगा, इनके भाव में तेजी आएगी! शुक्र का राशि बदलकर सिंह राशि में परिभ्रमण करने से स्वर्ण,लाल वस्तुए,पशु के भाव के साथ-साथ
धान्य के भी भाव बढेंगे! परन्तु वर्षा कम होगी!
इस माह की कुंडली को आकाशीय द्रष्टि से देखे तो, सूर्य-बुध के साथ में रहने से कहीं अच्छी कही कम वर्षा होंगी,शुक्र के कारण खंड एवं कही कम वर्षा होंगी,दिल्ली,राजस्थान,हरियाणा,
उ.प्र.,उत्तराखंड,गुजरात,उड़ीसा,कर्णाटक,गोवा,आसाम,पंजाब,हिमाचल में कही अच्छी कही खंड वर्षा होंगी!

सितम्वर २०१२ में ध्दाद्श राशियों का फलादेश-->

मेष--> मेष राशि वाले जातको के लिए यह माह स्थान-परिवर्तन वाला हो सकता है! कृषि कार्य में मध्यम लाभ मिलेगा,व्यापार में परेशानी आ सकती है,सहयोग में कमी रहेगी,मेहनत अधिक आय कम रहेगी,यात्रा में परेशानी आ सकती है,अत:
जरुरी कार्य आने पर ही यात्रा करे! मित्र से सहयोग मिलेगा! दि.२,१६ हुभ है,५,१३ अशुभ है! श्री कृष्ण-आराधना लाभप्रद है!
वृषभ--> वृषभ राशि वाले जातको के लिए यह माह क़ानूनी ( न्यायलय सम्बन्धी ) लाभ वाला रहेगा!पारिवारिक सुख में वृध्दि होगी,स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी आ सकती है,कृषि लाभप्रद रहेगी,व्यापार मध्यम रहेगा,नोकरी में अधिकारी खुश रहेंगे! किसी अनजान से दोस्ती न करे! दि.६.१२
शुभ है,२३ अशुभ है! श्री गणेश आराधना लाभप्रद है!
मिथुन--> मिथुन राशि वाले जातको के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा! नोकरी में उन्नति होगी,व्यापार सामान्य रहेगा,कृषि सामान्य लाभ देगी,विधार्थी को तकलीफ का सामना करना पड़ेगा! व्यर्थ कार्यों पर धन व्यय होगा! अचानक हानि के योग है! पुराने मित्र से अनवन के योग है ध्यान
रखे! दि. ६,२५ शुभ है, १७ अशुभ है! गुरु आराधना करना लाभप्रद रहेगा!
कर्क-->कर्क राशि वाले जातको के लिए यह माह मांगलिक कार्य वाला रहेगा! विद्यार्थी के लिए कष्टप्रद रहेगा ,माता को कष्ट रहेगा ! भूमि सम्बंधित हानि होगी ! आय कम खर्च अधिक रहेगा, अचानक सामजिक यात्रा के योग बनेंगे! इस माह किसी अनजान से दोस्ती के योग है, अत:  सोचकर करे, उससे हानि हो सकती है! दि.७,१५ शुभ है, ४ अशुभ है! श्री शिव जी की आराधना लाभप्रद रहेगी!
सिंह-->सिंह राशि वाले जातको के लिए यह माह व्यापार वृध्दि वाला रहेगा!. विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा ! कृषि में उन्नति रहेगी ! भाई  से सहयोग मिलेगा! नॉकरी में अधिकारी खुश रहेंगे, स्त्री को कष्ट हो सकता है , ससुराल से परेशानी हो सकती है! दि:११,२२ शुभ है ,१७ अशुभ है! गणेश जी की आराधना लाभप्रद है !
कन्या-->कन्या राशि वाले जातको के लिए यह माह यात्रा में लाभ वाला रहेगा! स्थान-परिवर्तन के योग है.इससे लाभ मिलेगा! संतान की उन्नति होगी! स्वयं पर खर्च अधिक होगा! कृषि लाभप्रद रहेगी! नॉकरी में अड़चन रहेगी! मित्र द्वारा ख़ुशी प्राप्त होगी! राजनेतिक कार्य में लाभ होगा! दि:१८,२७ शुभ है, २४ अशुभ है! गणेश,गौरी की आराधना करे !
तुला--> तुला राशि वाले जातको के लिए यह माह आर्थिक उन्नति वाला रहेगा! व्यापार में वृध्दि होगी, कृषि अच्छा लाभ देगी! नॉकरी में अधिकारी नाराज हो सकते हे, ध्यान रखे! पुराने मित्र से मनमुटाव के योग है! क़ानूनी उलझन से बचे ! माता-पिता को कष्ट रहेगा! दि:३,१२ लाभप्रद है ७ अशुभ है! राधा-कृष्ण आराधना लाभप्रद है !
वृश्चिक--> वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए यह माह व्यापार लाभ वाला रहेगा! कृषि मध्यम रहेगी! नौकरी में उन्नति होगी! संतान चिंता रहेगी! मानसिक परेशानी रहेगी! स्त्री द्वारा सहयोग प्राप्त होगा! पारिवारिक क्लेश रहेगा! मित्र से सहयोग प्राप्त होगा! धार्मिक यात्रा के योग है! दि. १,२५ शुभ है,8 अशुभ है! श्री कृष्ण आराधना लाभप्रद है!
धनु--> धनु राशि वाले जातको के लिए यह माह व्यापार वृध्दि वाला रहेगा! कृषि मध्यम रहेगी, नौकरी में उन्नति होगी,स्त्री को कष्ट रहेगा,माता-पिता को कष्ट रहेगा! विधार्थी को सफलता में तकलीफ आएगी,मित्र से सहयोग प्राप्त होगा! शुभ समाचार प्राप्त होंगे! दि.९.१८ शुभ है,३ अशुभ है! श्री-राम स्तुति लाभप्रद है!
मकर--> मकर राशि वाले जातको के लिए यह माह लाभ वाला रहेगा! भूमि सम्बन्धी विवाद  हल (निपटारा ) होगा! व्यापार अच्छा रहेगा,कृषि लाभ देगी, नौकरी में उन्नति होगी,सन्तान से चिंता रहेगी,भाई से सहयोग प्राप्त होगा! अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे,मित्र सहयोग मिलेगा! दि. ३, १५ शुभ है,१९ अशुभ है! शिव आराधना लाभप्रद है!
कुम्भ--> कुम्भ राशि वाले जातको के लिए यह माह धार्मिक वाला रहेगा! कृषि लाभप्रद रहेगी,नौकरी में तकलीफ आएगी,माता-पिता से बिरोध
के योग है,परन्तु अचानक लाभ के योग है! वेरोजगार को नौकरी मिलगी! सन्तान से ख़ुशी प्राप्त होगी! दि. ६,१८ शुभ है,५ अशुभ है! गणेश आराधना लाभप्रद है!
मीन-->मीन राशि वाले जातको के लिए जातको के लिए यह माह सामान्य रहेगा! व्यापार ठीक रहेगा, कृषि सामान्य लाभ देगी,नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे! प्रवास में पीड़ा रहेगी, स्वास्थ्य ख़राब रहेगा, शत्रु भय बना रहेगा! बहन को कष्ट के योग है,पत्नी से सहयोग प्राप्त होंगा! दि.१४,२६ शुभ है,१३ अशुभ है! श्री राधा-कृष्ण की आराधना लाभप्रद है! 

Saturday, 4 August 2012

अगस्त २०१२ ज्योतिष की नजर से

अगस्त २०१२ ज्योतिष की नजर से

अगस्त २०१२ ज्योतिष की नजर से -->इस माह में पाँच गुरुवार होने से देश में विग्रह,अशांति होने का भय है! इस मास में पाँच शुक्र भी है, इसके फलस्वरूप कुछ भागो में सुख-शांति एवं कुछ भांगो में भूकंम्प आदि प्राकृतिक प्रकोंपो से लोगो को कष्ट,ईशान देश का भंग,अन्न के भावो में तेजी तथा अग्नि का भय होगा! अगस्त माह में ग्रहों के परिभ्रमण पर द्रष्टि डाले, तो सूर्य चन्द्र की राशि कर्क में भ्रमण करने से उत्तर के देशो में सुख एवं प्रसन्नता रहेगी,पूर्व तथा दक्षिन के देशो में अशांति रहेगी,पश्चिम के देशो में युध्द आदि का भय रहेगा! मंगल के परिभ्रमण से लाल वस्तु का भाव तेज बना रहेगा इसी के साथ कपड़े के भाव में तेजी आएगी.बुध के कारण प्रजा को कष्ट रहेगा,शुक्र के बुध की राशि मिथुन पर परिभ्रमण करने से गेंहू,चावल,चने के भाव में विशेष तेजी आएगी.शनि का मिश्रित प्रभाव रहेगा. अगस्त मध्य में सूर्य का राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश करने से पूर्व के देशो में शांति आएगी,उत्तर के देशो में युध्द आदि का भय रहेगा,दक्षिन एवं पश्चिम के देशो में दुर्भिक्ष का भय रहेगा!  १६ अगस्त को मंगल का स्वाती नक्षत्र में प्रवेश---------------------------------------------------------------------------------------------------------------

---------------------------------------
करने से अनावृष्टि के योग बनेंगे.बुध २९ अगस्त को अपनी राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश कर रहेगा, इसके परिणाम स्वरूप सूत,कपड़े,रुई,
देवदारु,चाँदी,सोना आदि के भाव में तेजी रहेगी! खांड,शक्कर,एवं कपूर के भाव हल्के कम होंगे!
इस माह की कुंडली को आकाशीय हलचल की द्रष्टि से देखे,तो अधिकांश भागों में ठीक वर्षा होगी! दिल्ली,हरियाणा,उत्तरप्रदेश,राजस्थान,बिहार,झारखंड,छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश,उत्तराखंड,में कही सामान्य कहीं तेज वर्षा होगी!

अगस्त २०१२ में ध्दाद्श राशियों का फलादेश-

अगस्त २०१२ में ध्दाद्श राशियों का फलादेश--> मेष--.मेष राशि वाले जातको के लिए यह माह सन्तान की सफलता वाला रहेगा! स्वास्थ्य पर
खर्च होंगा,पत्नी एवं ससुराल पक्ष पर भी खर्च होगा,व्यापार मध्यम रहेगा,कृषि में हानि हो सकती है,किसी कार्य को लेकर उलझन में पड़ सकते है,
सावधानी से काम करे! नॉकरी में उन्नति होगी! दि.२,७ शुभ है,१५ अशुभ है! कृष्ण भक्ति लाभप्रद है!
वृषभ--> वृषभ राशि वाले जातको के लिए यह माह शत्रु पर विजय प्राप्ति वाला रहेगा! शैक्षिक कार्य पर विशेष खर्च होंगा,शारीरिक पीड़ा रहेगी,स्त्री पक्ष से विरोध हो सकता है,यात्रा आवश्यक को तो ही करे हानि के योग है! व्यापार अच्छा रहेगा,नॉकरी में अधिकारी खुश रहेंगे,कृषि सामान्य रहेगी!दि.३,१२ शुभ है,२४ अशुभ है! राधाष्ट्क लाभप्रद है!
मिथुन-->मिथुन राशि वाले जातको के लिए यह माह आकस्मिक लाभ वाला रहेगा! कानून से संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी,बिधार्थी सफल होंगे,संतान पक्ष की तरक्की होगी!व्यापार अच्छा रहेगा,कृषि लाभ देगी,नॉकरी में तरक्की होगी!दोस्त से सहयोग मिलेगा!दि.९.१८ सुभ है,४ अशुभ है! राम-रक्षा- स्त्रोत्र का पाठ लाभ देगा!
कर्क-->कर्क राशि वाले जातको के लिए यह माह भूमि-भवन के सुख वाला रहेगा! माता का सुख मिलेगा,व्यापार अच्छा रहेगा,नॉकरी में उन्नति होगी,आर्थिक स्थिति मजबूत होगी! हध्दय संबंधी तकलीफ से मानसिक तनाव रहेगा,कृषि सामान्य रहेगी,किसी रिश्तेदार से तकलीफ रहेगी! दि.१९,२५ शुभ है,१३ अशुभ है! राधा-कृष्ण भक्ति लाभप्रद है!
सिंह-->सिंह राशि वाले जातको के लिए यह माह पराक्रम-वृध्दि वाला रहेगा! व्यापार मध्यम रहेगा,कृषि लाभप्रद रहेगी,नॉकरी में अधिकारी नाराज हो सकते है! कार्य में अवरोध की स्थति आ सकती है,पितृ कष्ट रहेगा, पारिवारिक कलह के योग है! दुखद समाचार के योग है!दि.१,१० शुभ  है, ३ अशुभ है!शिव-शक्ति की आराधना लाभप्रद है!
कन्या-->कन्या राशि वाले जातको के लिए यह माह आर्थिक सफलता वाला रहेगा! विधार्थी के लिए यह माह उत्तम रहेगा,सुखद समाचार मिलेगा,व्यापार सामान्य रहेगा,कृषि मध्यम रहेगी,नॉकरी में उन्नति होंगी! जोखिम भरे कार्य न करे हानि हो सकती है! दोस्त से सहयोग  मिलेगा! दि, १३,२७ शुभ है,१९ अशुभ है! श्री कृष्ण भक्ति लाभप्रद है!
क्या आप जानते हैं भद्रा क्या है...? तुला--> तुला राशि वाले जातको के लिए यह माह कार्य में उन्नति वाला रहेगा! व्यापार में विशेष लाभ होगा! कृषि लाभ देगी,नॉकरी में उन्नति होगी! पितृ पक्ष सुखी होंगे,संतान से सुख एवं सहयोग मिलेगा,किसी अनजान से दोस्ती न करे हानि हो सकती है! दि. ७,९ शुभ है,१५ अशुभ है!
राम-रक्षा-स्त्रोत्र लाभप्रद है!
वृश्चिक-->वृश्चिक राशि वाले जातक के लिए यह माह सामान्य रहेगा! कृषि सामान्य रहेगी,व्यापार हानि दे सकता है,नॉकरी में अधिकारी नाराज रहेंगे! यात्रा व वाहन से हानि के योग बनते है,साबधानी रखे! स्त्री को पीड़ा हो सकती है! पारिवारिक विरोध रहेगा, वेरोजगार की नॉकरी लगेगी!
दि.९.१७ शुभ है,२२ अशुभ है! शिव आराधना लाभप्रद है!
धनु--> धनु राशि वाले जातको के लिए यह माह जायदाद वृध्दि वाला रहेगा! राज्यकार्य में उन्नति होगी,वेरोजगार की नॉकरी लगेगी,यश प्राप्ति मिलेगी,कृषि लाभप्रद रहेगी,स्त्री से सुख मिलेगा,संतान से चिंता रहेगी! नये वाहन के योग है! दि. ११.२२ शुभ है,२ अशुभ है! सीता राम स्तुति
लाभप्रद है!
मकर--> मकर राशि वाले जातको के लिए यह माह यश प्राप्ति वाला रहेगा! व्यापार में लाभ होंगा,नॉकरी में उन्नति होगी,कृषि मध्यम रहेगी! कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी,स्त्री से सुखं मिलेगा,संतान पक्ष से चिंता रहेगी,किसी नारी से दोस्ती सोच कर करे परेशानी आ सकती है! दि. २०,२९ शुभ है १० अशुभ है! गायत्री-मन्त्र लाभप्रद है!
कुम्भ-->कुम्भ राशि वाले जातक के लिए यह माह सुखद समाचार लेकर आएगा! यात्रा से सुख मिलेगा,व्यापार मध्यम रहेगा,कृषि लाभप्रद रहेगी,नॉकरी में हल्की परेशानी आ सकती है! विशेष कार्य पर खर्च होंगा,स्त्री पक्ष से लाभ मिलेगा! पेट सम्बन्धी तकलीफ रहेगी,पुराने दोस्त से लाभ मिलेगा! दि.१२,२८ शुभ है,२४ अशुभ है! राधाकृष्ण भक्ति लाभप्रद  है!
मीन-->मीन राशि वाले जातको के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा! व्यापार सामान्य रहेगा,कृषि मध्यम रहेगी,नॉकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेगे! वाहन से हानि के योग है,सावधानी से कार्य करे! स्वास्थ्य में गिरावट आएगी,निकटतम व्यक्ति के वियोग के योग है! माता-पिता को कष्ट रहेगा! दि.४,२६ शुभ है,८ अशुभ है! हनुमान भक्ति लाभप्रद है! 

अगस्त २०१२ में ध्दाद्श राशियों का फलादेश

अगस्त २०१२ में ध्दाद्श राशियों का फलादेश--> मेष--.मेष राशि वाले जातको के लिए यह माह सन्तान की सफलता वाला रहेगा! स्वास्थ्य पर खर्च होंगा,पत्नी एवं ससुराल पक्ष पर भी खर्च होगा,व्यापार मध्यम रहेगा,कृषि में हानि हो सकती है,किसी कार्य को लेकर उलझन में पड़ सकते है,सावधानी से काम करे! नॉकरी में उन्नति होगी! दि.२,७ शुभ है,१५ अशुभ है! कृष्ण भक्ति लाभप्रद है!--
> वृषभ--> वृषभ राशि वाले जातको के लिए यह माह शत्रु पर विजय प्राप्ति वाला रहेगा! शैक्षिक कार्य पर विशेष खर्च होंगा,शारीरिक पीड़ा रहेगी,स्त्री पक्ष से विरोध हो सकता है,यात्रा आवश्यक को तो ही करे हानि के योग है! व्यापार अच्छा रहेगा,नॉकरी में अधिकारी खुश रहेंगे,कृषि सामान्य रहेगी!दि.३,१२ शुभ है,२४ अशुभ है! राधाष्ट्क लाभप्रद है!
मिथुन-->मिथुन राशि वाले जातको के लिए यह माह आकस्मिक लाभ वाला रहेगा! कानून से संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी,बिधार्थी सफल होंगे,संतान पक्ष की तरक्की होगी!व्यापार अच्छा रहेगा,कृषि लाभ देगी,नॉकरी में तरक्की होगी!दोस्त से सहयोग मिलेगा!दि.९.१८ सुभ है,४ अशुभ है! राम-रक्षा- स्त्रोत्र का पाठ लाभ देगा!
कर्क-->कर्क राशि वाले जातको के लिए यह माह भूमि-भवन के सुख वाला रहेगा! माता का सुख मिलेगा,व्यापार अच्छा रहेगा,नॉकरी में उन्नति होगी,आर्थिक स्थिति मजबूत होगी! हध्दय संबंधी तकलीफ से मानसिक तनाव रहेगा,कृषि सामान्य रहेगी,किसी रिश्तेदार से तकलीफ रहेगी! दि.१९,२५ शुभ है,१३ अशुभ है! राधा-कृष्ण भक्ति लाभप्रद है!
सिंह-->सिंह राशि वाले जातको के लिए यह माह पराक्रम-वृध्दि वाला रहेगा! व्यापार मध्यम रहेगा,कृषि लाभप्रद रहेगी,नॉकरी में अधिकारी नाराज हो सकते है! कार्य में अवरोध की स्थति आ सकती है,पितृ कष्ट रहेगा, पारिवारिक कलह के योग है! दुखद समाचार के योग है!दि.१,१० शुभ  है, ३ अशुभ है!शिव-शक्ति की आराधना लाभप्रद है!
कन्या-->कन्या राशि वाले जातको के लिए यह माह आर्थिक सफलता वाला रहेगा! विधार्थी के लिए यह माह उत्तम रहेगा,सुखद समाचार मिलेगा,व्यापार सामान्य रहेगा,कृषि मध्यम रहेगी,नॉकरी में उन्नति होंगी! जोखिम भरे कार्य न करे हानि हो सकती है! दोस्त से सहयोग  मिलेगा! दि, १३,२७ शुभ है,१९ अशुभ है! श्री कृष्ण भक्ति लाभप्रद है!

तुला--> तुला राशि वाले जातको के लिए यह माह कार्य में उन्नति वाला रहेगा! व्यापार में विशेष लाभ होगा! कृषि लाभ देगी,नॉकरी में उन्नति होगी! पितृ पक्ष सुखी होंगे,संतान से सुख एवं सहयोग मिलेगा,किसी अनजान से दोस्ती न करे हानि हो सकती है! दि. ७,९ शुभ है,१५ अशुभ है!
राम-रक्षा-स्त्रोत्र लाभप्रद है!
वृश्चिक-->वृश्चिक राशि वाले जातक के लिए यह माह सामान्य रहेगा! कृषि सामान्य रहेगी,व्यापार हानि दे सकता है,नॉकरी में अधिकारी नाराज रहेंगे! यात्रा व वाहन से हानि के योग बनते है,साबधानी रखे! स्त्री को पीड़ा हो सकती है! पारिवारिक विरोध रहेगा, वेरोजगार की नॉकरी लगेगी!
दि.९.१७ शुभ है,२२ अशुभ है! शिव आराधना लाभप्रद है!
धनु--> धनु राशि वाले जातको के लिए यह माह जायदाद वृध्दि वाला रहेगा! राज्यकार्य में उन्नति होगी,वेरोजगार की नॉकरी लगेगी,यश प्राप्ति मिलेगी,कृषि लाभप्रद रहेगी,स्त्री से सुख मिलेगा,संतान से चिंता रहेगी! नये वाहन के योग है! दि. ११.२२ शुभ है,२ अशुभ है! सीता राम स्तुति
लाभप्रद है!
मकर--> मकर राशि वाले जातको के लिए यह माह यश प्राप्ति वाला रहेगा! व्यापार में लाभ होंगा,नॉकरी में उन्नति होगी,कृषि मध्यम रहेगी! कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी,स्त्री से सुखं मिलेगा,संतान पक्ष से चिंता रहेगी,किसी नारी से दोस्ती सोच कर करे परेशानी आ सकती है! दि. २०,२९ शुभ है १० अशुभ है! गायत्री-मन्त्र लाभप्रद है!
कुम्भ-->कुम्भ राशि वाले जातक के लिए यह माह सुखद समाचार लेकर आएगा! यात्रा से सुख मिलेगा,व्यापार मध्यम रहेगा,कृषि लाभप्रद रहेगी,नॉकरी में हल्की परेशानी आ सकती है! विशेष कार्य पर खर्च होंगा,स्त्री पक्ष से लाभ मिलेगा! पेट सम्बन्धी तकलीफ रहेगी,पुराने दोस्त से लाभ मिलेगा! दि.१२,२८ शुभ है,२४ अशुभ है! राधाकृष्ण भक्ति लाभप्रद  है!
मीन-->मीन राशि वाले जातको के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा! व्यापार सामान्य रहेगा,कृषि मध्यम रहेगी,नॉकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेगे! वाहन से हानि के योग है,सावधानी से कार्य करे! स्वास्थ्य में गिरावट आएगी,निकटतम व्यक्ति के वियोग के योग है! माता-पिता को कष्ट रहेगा! दि.४,२६ शुभ है,८ अशुभ है! हनुमान भक्ति लाभप्रद है! 

Thursday, 2 August 2012

राजा बलि ने निभाया था रक्षाबंधन का वचन

राजा बलि ने निभाया था रक्षाबंधन का वचन

हिंदू पौराणिक कथा के अनुसार राजा बलि ने भगवान विष्णु से अपना साम्राज्य दुश्मनों के प्रपंचों से बचाने हेतु आग्रह किया।

अपने भक्त के अनुरोध पर भगवान विष्णु ने ब्राह्मण स्त्री का रूप लेकर राजा बलि के निवास में रहने का संकल्प लिया, परंतु इस प्रतिज्ञा को सुन भगवान विष्णु की पत्नि देवी लक्ष्मी ने राजा बलि से अपने स्वामी को स्वर्गलोक नहीं छोड़ने के लिए निवेदन किया।

देवी लक्ष्मी ने श्रावण पूर्णिमा के दिन राजा बलि को राखी बांधकर उनसे अपने स्वामी को स्वर्गलोक नहीं त्यागने का वचन लिया।

बहन की कामना जानकर राजा बलि ने विष्णु देव से स्वर्गलोक में ही रहने की विनती की और इस तरह उन्होंने अपनी बहन के सुहाग की रक्षा की।
राजा बलि के समान जो भाई अपनी बहन की एवं बहन के सुहाग की रक्षा करता है,वह रक्षा-बँधन का सही फर्ज निभाता है!