Search This Blog

Friday 26 November 2010

shkun - upshkun ( shubh - ashubh ) jyotish ki nagar se

                                                            !! जय श्री गणेशाय !!
मनुष्य को जीवन में कई समस्याओ का सामना करना पढ़ता है , एवं इन समस्याओ के निवारण हेतु किसी ज्योतिष
के पास जाते है अथवा अपने किसी भी अच्छे कार्य ( लड़का लडकी के सम्बन्ध , भूमि खरीदने ) से निकलते समय शुभ अशुभ संकेत होते है अथवा घटना घटती है ! जिससे जिस कार्य से जा रहे हो , उसकी सफलता असफलता का अनुमान लगाया जाता है इस पर विचार शिक्षित अशिक्षित दोनों करते है !
                            देखे घर से निकलते समय ( शकुन ) शुभ घटना एवं ( अपशकुन ) अशुभ घटना का संकेत !
                                                                 शकुन ( शुभ ) घटना
१.      यदि आप किसी कार्य से जा रहे है तो आपके सामने सुहागन महिला अथवा गाय आ जाये तो कार्य में 
        सफलता मिलती है !
२.     जाते समय आप कपड़े पहन रहे है और जेब से पैसे गिरे तो धन प्राप्ति का संकेत है ! कपड़े उतारते समय भी
        ऐसा हो तो शुभ होता है !
३.     यदि आपके यहाँ सोकर उठते से ही कोई भीखरी मांगने आ जाय तो ये समझना चाहिये ! आपके द्वारा दिया
        गया पैसा ( उधारी ) वापस आ जायेगा ! ( बिना मांगे )
४.     आप सोकर उठे हो उसी समय नेवला आपको दिख जाये तो गुप्त धन मिलने कई सम्भावना रहती है !
५.     आप किसी कार्य से जा रहे हो तब आपके सामने कोई भी व्यक्ति गुड  ले जाता हुआ दिखे तो आशा से अधिक
        लाभ होता है ! 
६.     लड़की के लिए आप वर तलाश करने जा रहे हो तब घर से निकलते समय चार कुंवारी लड़कियाँ बातचीत
        करते मिल जाये तो शुभ योग होता है !
७.    यदि शरीर पर चिड़िया गंदगी कर दे , तो आपको समझना चाहिये आप दरिद्रता से दूर हो जाओगे !
                                   ये शुभ शकुन है इसी प्रकार अपशकुन होते है जानिये !
अपशकुन ( अशुभ ) विचार
१.      कार्य पर जाते समय यदि बिल्ली रास्ता काट जाये तो कार्य असम्भव होगा , आप घर वापस आकर या थोड़ा
         विश्राम कर आगे जाये तब कार्य सफल होगा !
२.      कार्य पर जाते समय कोई दुष्ट प्रक्रति वाला , व्यभिचारी अथवा अन्यायी ,व्यभिचरिणी सामने आ जाये तो
         कार्य सफल नही होता !
३.      शुभ कार्य के लिए विचार चल रह हो तब यदि छिपकली की आवाज सुनाई दे तो कार्य की असफलता
         होती है !
४.      घर में किसी देवता की मूर्ति अथवा चित्र टूट जाये तो म्रत्यु अथवा म्रत्यु समान कष्ट हो सकता है !
         निवारण के लिए राम रक्षा स्त्रोत अथवा दुर्गा की आराधना करे !
५.      यदि आपको तारे आकाश में डूबते दिखाई दे तो स्वास्थ्य ख़राब होने सूचना होती है !इसी के साथ नॉकरी
         में खतरा एवं आर्थिक तंगी आने लगती है !
६.      आपके घर उल्लू की चिल्लाने की आवाज आ रही हो तो भुत बाधा का डर रहता है अथवा अपनी बाधा
         से ग्रसित हो सकते है ! विशेषत स्त्री !
७.     कुत्ते का रोना अथवा श्रगाल के रोने से रिश्तेदार , अपने वाले या पड़ोसी , मुहल्ले में कष्ट ( मोंत ) की
        सम्भावना रहती है !
विशेष >    घर में उल्लू गिरे तो मान हानि , आयु हानि होती है ! जंगली कबूतर नही पाले अशुभ मन जाता है !
               इसकी शांति के लिए यज्ञ  पूजन अथवा जप करना चाहिए !
  

No comments:

Post a Comment